घर जैसा स्वाद वाला आलू पराठा - आसान रेसिपी नाश्ते के लिए बिल्कुल परफेक्ट

 Aloo Paratha Recipes - अगर आप सुबह के नाश्ते मे कुछ स्वादिष्ट और पेट भरने वाला जैसे नाश्ता करना चाहते हो तो आपके लिए आलू पराठा रेसिपी एक बढ़िया सा ऑप्शन रहेगा आप इसे गरमा गरम आलू पराठा दही अचार के साथ खा सकते हो 


आलू पराठा बनाने का आसान तरीका


“ Image Created with Google Gemini ”

आलू पराठा खाने मे काफी टेस्टी होता है अगर आप आलू पराठा को सुबह नाश्ते मे खाते हो तो आपको दिन भर ज्यादा भूख भी नही लगेगी आप ये सोच ते हो कि आलू पराठे को बनाना काफी आसान है तो आपका यह सोचना गलत है दरअसल आलू पराठा बनाते वक्त आलू पराठा आटे से फटकर बाहर आ जाता है अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो जाता है तो मैं आज आपको इस लेख में बताने वाला हूं कि आप घर पर कैसे आसानी से हेल्थी और टेस्टी आलू के पराठे बना सकते हो

Read More

पंजाबी स्टाइल मूली के परांठे - Mooli Ke Parathe Recipe

Sattu Ka Paratha Recipe - सत्तू का पराठा कैसे बनाएं { Bihari Style }

जरूरी सामग्री - ( Main Ingredients) 

गेहूं का आटा - Wheat Flour - 2 कप 

पानी - Water - आटा गूंधने के लिए

नमक - Salt - स्वादानुसार

आलू उबले हुए - Potatoes Boiled - 4 से 5

हरी मिर्च - Green Chilly - 1 से 2

लाल मिर्च पाउडर - chilli powder - आधा छोटा चम्मच

अदरक - Ginger - आधा छोटा चम्मच

हारा धनिया - Green Coriander - 1 से 2 चम्मच

धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 से 2 चम्मच

गरम मसाला - Garam Masala - आधा छोटा चम्मच

तेल - Oil - 1 छोटा चम्मच

घर पर आलू पराठा बनाने की आसान विधि - Easy Method Of Making Aloo Paratha At Home

1) आटा तैयार करे - Prepare the dough 

अगर आप घर पर आलू पराठा बना रहे हो तो आपको सबसे पहले एक बर्तन लेना है इस बर्तन में 2 कप - गेहूं का आटा डाल दे अब इस मे थोडा सा नमक डाल दे अब आपको इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालना है और अच्छे से आटा गूंथ लेना है आटे को कम से कम 10 से 15 मिनट तक ढककर रख देना है 

2) आलू की स्टफिंग तैयार करे - Prepare Potato Stuffing

अब आपको उबले हुए आलू लेना है उसके उपर के छिलके निकालने है अब आपको एक परात लेनी है उसमें आलू डालकर अच्छे से मैश कर लेना है अब इस मे बारीक कटा हुआ प्याज, 1 से 2 हरी मिर्च,आधा छोटा चम्मच,लाल मिर्च पाउडर,आधा छोटा चम्मच, गरम मसाला,1 से 2 चम्मच बारिक कटा हुआ,हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले 

3) पराठा बेल नी कि तैयारी करे - Preparation For Rolling Paratha

आटे की लोई बनाएं और उसे थोड़ा बेल ले बीच में आलू की स्टफिंग रखें और चारों तरफ से बंद कर दे हल्के हाथ से बेलकर पराठे का आकार दे 

4) पराठे को सीखने की तैयारी - Preparation To Learn Paratha

अब आपको एक तवा लेना है उसको गैस के ऊपर रख देना है 1 से 2 चम्मच तेल डाल कर तवे को गर्म कर लेना है तवा गर्म होने के बाद पराठा डाले दे दोनो तरफ से हल्का सेक ले तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छे से सेके अब आपके गर्म गरम आलू के पराठे तैयार है इसी तरह से बकी के पराठे बाना ले 


घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू पराठा

“ Image Created with Google Gemini ”

खास बाते - Special Things

• अगर आपके भी पराठे बनाते समय पराठे फटते है तो आपको 

अच्छे से मैश करे ताकि पराठे फटे नाही 

• पराठे हमेशा धीमी आंच पर ही सेके तेज आंच पर पराठे जल सकते है 

• अगर आप पराठे में कस्तूरी मेथी डालते है तो इसे इसका स्वाद दो गुना बढ़ेगा 

आलू पराठा बनाने मे कितना समय लगता है - How Much Time Does It Take To Make Aloo Paratha

• आपको आलू उबालने मे 10 से 20 मिनट का समय लगेगा

• आटा गूंधने मे आपको - 5 मिनट का समय लगेगा

• स्टफिंग तैयार करने मे - 5 मिनट का समय लगेगा

पराठा बेलने के साथ सेकने केलिए - 10 मिनट

* कुल समय - 30 से 40 मिनट का लगेगा *

Read More 

Moong Dal Paratha Recipe - स्वादिष्ट और हेल्दी मूंग दाल का पराठा

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Question 1) पराठा फटने से कैसे बचाएं?

Answer: पराठा फटने से बचाने के लिए सबसे पहले आटा थोड़ा नरम गूंथें इसके बाद इसमे 1 चम्मच तेल डालकर 10 से 20 मिनट ढककर रख दे ऐसा करने से आटा सेट हो जाता है आप इसे आसानी से बेल सकते हो | स्टफिंग हमेशा ठंडी और सूखी होनी चाहिए। अगर आलू में नमी ज्यादा हो, तो थोड़ा सा सूखा आटा या बेसन मिलाकर उसे संतुलित कर ले पराठा बेलते समय ज्यादा दबाव न डाले पहले हल्के हाथ से किनारों को फैलाएं, फिर धीरे धीरे बीच की तरफ बेले इस तरह बनाने से पराठा बिल्कुल सही बनेगा और फटेगा नही

Questions 2) आलू का पराठा कैसे बनाएं स्वादिष्ट

Answer: अगर आप चाहते हो कि आलू पराठा खाने मे स्वादिष्ट बने तो आपको इसमे चुटकी भर अमचूर पाउडर या कसूरी मेथी भी डाले इसे डालने से आपको ढाबा जैसा स्वाद मिलेगा...

Disclaimer 

आज हमने आपको इस लेख में बताया है कि आप घर पर कैसे आसानी से आलू पराठा की रेसिपी घर पर कैसे आसानी से बना सकते हो आज हमने जो भी इस रेसिपी की जानकारी दी है घरेलू अनुभव और सामान्य किचन तरीकों पर आधारित है सामग्री की मात्रा, स्वाद और पकाने का समय आपके गैस, बर्तन और पसंद के अनुसार अलग हो सकता है अगर आपको यह देख पसंद आया है तो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.