घर पर बनाएं स्वादिष्ट अंडा करी - आसान और झटपट रेसिपी हिंदी मे 😋
Egg Curry Recipes अंडे की कई प्रकार की रेसिपी बनाई जा सकती है अगर आप ज्यादातर अंडा ऑमलेट या उबला हुआ अंडा हि खाते हो अगर आप ऐसा सोचते हो कि ऑमलेट और उबला हुआ अंडा जल्दी बन जाता है एग करी को बनाने मे समय लगता है आप इसे बनाने में आलस करते हो तो मै आज आपको इसलिए मैं तो मै आज आपको इस लेख मे एक आसान तरीका बताने वाला हूं जिसे आप घर पर आसानी से एग करी बना सकती हो...
![]() |
| घर पर बनाएं स्वादिष्ट अंडा करी |
अंडा करी एक ऐसी डिश है जिसे खाने से हमारे शरीर को सबसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है इस रेसिपी को घर पर बने ने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नही पड़ेगी अगर आप हमारी दी गई रेसिपी से घर पर बनाते हो तो आप इसे काफी आसानी से और जल्दी बना पाएंगे
Read More
मुख्य इंग्रेडिएंट्स - Main Ingredients
• अंडे - Egg - 5 से 6 - उबले हुए
• प्याज़ - Onion - 1 से 2 बारीक़ कटा हुआ
• टमाटर - Tomato - 1 से 2 बारीक़ कटे हुए
• हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - आधा छोटा चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर - Chilli Powder - आधा छोटा चम्मच
• अदरक पेस्ट - Ginger Paste - 1 छोटा चम्मच
• हरी मिर्च - Green Chilli - 1 से 2 - बारीक़ कटी हुई
• धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटा चम्मच
• गरम मसाला - Garam Masala - आधा छोटा चम्मच
• तेज पत्ता - Bay Leaf - 1 पत्ता
• हरा धनिया - Green Coriander - थोड़ा सा - बारीक कटा हुआ
• नमक - Salt - स्वादअनुसार
• तेल - Oil - 2 से 3 चम्मच
एग करी बनाने की विधि - How To Make Egg Curry
STEP 1) अंडों की तैयारी करे - Prepare Eggs
सबसे पहले आपको एग करी बनाने के लिए एक आसान सा काम कर लेना है उबले हुए अंडे के सारे छिलके निकाल लेने है
अब आपको एक लकड़ी की मदद से हल्का सा छेद कर ले ताकि मसाले मिलते वक्त पूरे अंदर तक जाए
Step 2) तेल गर्म करने की तैयारी करे - Prepare To Heat Oil
अब आपको एक कड़ाही लेनी है उसको गैस के ऊपर रखना है उसमें दो से तीन चम्मच तेल डालना है और अच्छे से गर्म कर लेना है कढ़ाई गर्म होने के बाद इसमे 1 तेज पत्ता डाले और अच्छे से हिलाएं अब इस मे बारीक कटा हुआ प्याज़ डाले और अच्छा सा सुनहरा होने तक पकाएं इसके बाद 2 बारीक कटी हरी मिर्च डाले 1 से 2 और अच्छे से पकाएं 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट डाले बारीक कटे हुए टमाटर डाले और इसे अच्छे से नरम होने तक पकाए अब इसमे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाले मसालो को अच्छे से मिलाकर 2 से 4 मिनट तक भूने आखिर में आधा छोटा चम्मच गरम मसाला डाले और अच्छे से हिलाई
STEP 3 ) अंडे डालकर पकाने कि बारी - Turn To Cook Eggs
अब आपको उबले हुए अंडे लेने है अपने हाल के हाथो से एक-एक करके अंडो को मसाले मे छोड़ देने है 1 से 2 मिनट तक अच्छे से हिलाना है अब आपको आपकी इच्छा अनुसार इसमे पानी डालकर ग्रेवी तैयार कर लेनी है और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाले और गैस बंद करदे अब आपकी गर्म गरम एग करी तैयार है
![]() |
| मसालेदार अंडा करी बनाने की सरल विधि |
परोसने का तरीका - Serving Method
• आप गर्म गरम एग करी को रोटी, बटर नान,चावल के साथ परोस कर आरम से खा सकते हो
जरूरी टिप्स - Important Tips
• अंडे को उबालने के बाद इसके अंदर छोटा सा छेद करना ना भूले ताकि मसाले अंदर से अच्छे से मिक्स हो जाए
• अगर ग्रेवी गाढ़ी लगे तो थोड़ा सा इसमे गर्म पानी डाले
• इस बात का ध्यान रहे की गरम साला आखिर में डाले ऐसा करने से इसकी खुशबू और बढ़ जाती है
Read More
FAQ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Question 1) अंडा करी की ग्रेवी कैसे बनाएं
Answer : अंडा करी की ग्रेवी बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर कढ़ाई को गर्म करना पड़ता है फिर इसमें प्याज और टमाटर डालकर बाकी के मसाले को डालकर भूनकर पानी डालकर ग्रेवी बनाई जाती है
Questions 2) अंडा करी के लिए प्याज की पेस्ट कैसे बनाएं
Answer: सबसे पहले आपको दो प्याज लेने हैं उसके ऊपर से छिलके निकालने है इसको बारिक आकर मे काट लेना है इसके बाद आपको एक मिक्सर मे प्याज को डाल ना है इस के अंधर पानी डालकर प्याज़ को पीस ले पेस्ट न ज़्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा हो इस पेस्ट को तेल में मध्यम आँच पर अच्छी तरह भूने तो इस तरह से बनाए आसानी से पेस्ट...


Post a Comment